Hockey india junior women national
Advertisement
जूनियर विमेंस हॉकी नेशनल्स: हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में
By
IANS News
August 09, 2025 • 20:26 PM View: 239
Hockey India Junior Women National: हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश की टीमों ने शनिवार को 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप- डिवीजन 'ए' के क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मैच जीते। इसी के साथ इन चारों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
क्वार्टर फाइनल में, हॉकी हरियाणा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 4-1 से हराया, जबकि छत्तीसगढ़ हॉकी ने हॉकी मध्य प्रदेश को 2-1 से मात दी। हॉकी झारखंड ने हॉकी पंजाब को 3-1 से, जबकि उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी महाराष्ट्र को 2-1 से शिकस्त दी।
दिन के पहले मैच में, हॉकी हरियाणा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा पर 4-1 से आसान जीत दर्ज की। विजेता टीम ने काजल (दूसरे मिनट) के शुरुआती गोल और दूसरे क्वार्टर में सुप्रिया (27वें मिनट) के एक और गोल के साथ मैच की शुरुआत जोरदार तरीके से की।
Advertisement
Related Cricket News on Hockey india junior women national
-
जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी: मध्य प्रदेश, झारखंड विपरीत अंदाज में जीत के साथ फाइनल में पहुंचे
Hockey India Junior Women: हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी झारखंड ने बुधवार को यहां 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 के नौवें दिन अपने-अपने सेमीफाइनल मैचों में विपरीत अंदाज में जीत के साथ ...
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement