Hockey raj
Advertisement
जूनियर पुरुष हॉकी राष्ट्रीय: जानिए पहले दिन किन टीमों ने दर्ज की जीत, किसे-किसे मिली हार?
By
IANS News
August 12, 2025 • 22:08 PM View: 382
Hockey India Junior Men National: पंजाब, केरल हॉकी, छत्तीसगढ़ हॉकी और हॉकी राज ने 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन 'सी' में अपने-अपने मैच जीते, जबकि हॉकी अरुणाचल, हॉकी बंगाल और दिल्ली ने डिवीजन 'बी' में जीत हासिल की।
दिन की शुरुआत डिवीजन 'सी', पूल ए के मैच से हुई जिसमें केरल हॉकी ने त्रिपुरा हॉकी को 14-1 से रौंद दिया। कप्तान मोहम्मद कैफ (पहले मिनट, 50वें मिनट, 51वें मिनट), कोलनाटी साई राम (नौवें मिनट, 25वें मिनट, 53वें मिनट) और रोहित कुशवाहा (42वें मिनट, 54वें मिनट, 57वें मिनट) ने केरल हॉकी के लिए हैट्रिक बनाईं।
अभिषेक यादव (29वें मिनट, 45वें मिनट), शालिक के.एस. (23वें मिनट), अभिनंद पी.एस. (30वें मिनट) और आदित्य कुमार (52वें मिनट) ने भी विजयी टीम के लिए गोल किए। कप्तान कलाई खगेंद्र (46वें मिनट) ने त्रिपुरा हॉकी के लिए एकमात्र गोल दागा।
Advertisement
Related Cricket News on Hockey raj
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement