India u20
Advertisement
एशियन कप क्वालिफिकेशन के बाद बरसा पैसा, भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा इतना इनाम
By
IANS News
August 10, 2025 • 22:18 PM View: 341
India U20: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अंडर-20 महिला राष्ट्रीय टीम को 25,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। यह इनाम टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है, जिसकी बदौलत भारत ने दो दशकों बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया।
भारत ने इससे पहले साल 2006 में एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया था।
भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-डी के क्वालिफिकेशन अभियान में अजेय रहते हुए एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप में जगह बनाई। टीम ने इंडोनेशिया (0-0) से ड्रॉ खेला, तुर्कमेनिस्तान को 7-0 से हराया और फिर यंगून (म्यांमार) के थुवुना स्टेडियम में मेजबान म्यांमार को 1-0 से मात दी। इस पूरे अभियान में भारत ने एक भी गोल नहीं खाया।
Advertisement
Related Cricket News on India u20
-
भारत और उज्बेकिस्तान महिला अंडर-20 के बीच मैत्री फुटबॉल मैच रद्द
India U20 Women: उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के डोस्टलिक स्टेडियम में भारत और उज्बेकिस्तान महिला अंडर-20 टीमों के बीच होने वाला मैत्री मैच परिचालन चुनौतियों के कारण रद्द कर दिया गया है। ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
Advertisement