India u20 women
Advertisement
भारत और उज्बेकिस्तान महिला अंडर-20 के बीच मैत्री फुटबॉल मैच रद्द
By
IANS News
July 13, 2025 • 23:28 PM View: 368
India U20 Women: उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के डोस्टलिक स्टेडियम में भारत और उज्बेकिस्तान महिला अंडर-20 टीमों के बीच होने वाला मैत्री मैच परिचालन चुनौतियों के कारण रद्द कर दिया गया है।
भारत इन मैत्रीपूर्ण मैचों का उपयोग अगले महीने होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी के लिए कर रहा है, जहां उसका सामना इंडोनेशिया, तुर्कमेनिस्तान और मेजबान म्यांमार से होगा।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अपने बयान में कहा, "भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रविवार को ताशकंद में होने वाला अंडर-20 महिला अंतर्राष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मैच, डोस्टलिक स्टेडियम में संचालन संबंधी चुनौतियों के कारण रद्द कर दिया गया है। मैच को पुनर्निर्धारित करने के प्रयास जारी हैं।"
TAGS
India U20 Women
Advertisement
Related Cricket News on India u20 women
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement