India vs south korea
India vs South Korea: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से रौंदा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण में लगातार पांचवीं जीत
हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 में सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ लीग चरण के अपने अंतिम मैच में 8-0 से जीत हासिल की। लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम लीग चरण में अजेय रही।
दिलप्रीत सिंह (8', 40') ने दो गोल किए, जबकि जुगराज सिंह (11'), हरमनप्रीत सिंह (15'), शिलानंद लकड़ा (33'), सुखजीत सिंह (34'), संजय (36') और अंगद बीर सिंह (60') ने एक-एक गोल दागा। भारत सभी पांच मुकाबलों में जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। वहीं, हार के बावजूद, कोरिया छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा और सेमीफाइनल में उसका सामना फिर से भारत से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जापान (जो दूसरे स्थान पर रहा) का मुकाबला मलेशिया (जो तीसरे स्थान पर रहा) से होगा। सेमीफाइनल 4 नवंबर को और मेडल मैच 5 नवंबर को खेले जाएंगे।
Related Cricket News on India vs south korea
-
भारत, जापान और पाकिस्तान एशियाई खेलों के एक ही पूल में
Asian Champions Trophy Hockey: एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) और 19वें एशियाई खेलों की आयोजन समिति ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए पूल और प्रतियोगिता कार्यक्रम की घोषणा की। ...
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago