Korea open
हम गुस्सा नहीं करते, बस अगले प्वाइंट के बारे में सोचते हैं: सात्विक
एशियन गेम्स से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि प्वाइंट हारने के बाद उन्हें या चिराग में से किसे ज्यादा गुस्सा आता है और शांत होने में किसे अधिक समय लगता है, तो सात्विक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनका नजरिया बदल गया है।एशियन गेम्स से पहले वर्चुअल मीडिया बातचीत के दौरान 'आईएएनएस' के सवाल का जवाब देते हुए सात्विक ने कहा, "नहीं, हम दोनों को जल्दी गुस्सा नहीं आता। हम उस स्थिति के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं। पहले मैं रिएक्ट करता था। अगर कोई गलती करता था - चाहे मैं या चिराग - तो मैं तुरंत रिएक्ट कर देता था। मगर अब मैं ज्यादा रिएक्ट नहीं करता। मतलब, यह बस एक प्वाइंट है। हम अगले प्वाइंट पर ध्यान देते हैं।"
भारतीय शटलर ने कहा कि उन्हें एहसास हो गया है कि पार्टनर के प्रति निराशा जाहिर करने से उनके तालमेल की लय बिगड़ सकती है, इसलिए तुरंत अपना ध्यान दूसरी तरफ लगाना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, "तो, यह एक तरह से मानसिक बात भी हो गई है। जैसे, जब आप अपने पार्टनर के सामने भावनाएं जाहिर करते हैं, तो तालमेल ठीक नहीं बैठता। इसी वजह से बस यही सोचना चाहिए - अगले प्वाइंट के बारे में सोचो, अगले प्वाइंट के बारे में। इसी वजह से हम गुस्सा नहीं करते। हम अब तक कोर्ट पर कभी गुस्सा नहीं हुए। हमने कभी ऐसा दिखाया भी नहीं। हम बस अगले प्वाइंट पर ध्यान देते हैं।"
Related Cricket News on Korea open
-
ताजा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे सात्विक-चिराग
Korea Open: भारत के सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पिछले सप्ताह बैंकॉक में थाईलैंड ओपन में अपनी खिताबी जीत की बदौलत मंगलवार को ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में पुरुष युगल वर्ग में शीर्ष स्थान पर ...
-
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व नंबर 2 रैंकिंग पर पहुंचे
भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पिछले हफ्ते कोरिया ओपन, बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट में खिताबी जीत के बाद मंगलवार को नवीनतम बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ ...
-
कोरिया ओपन: शापोवालोव फाइनल में
कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के जेनसन ब्रोक्सबी को शनिवार को 7-5, 6-4 से हराकर कोरिया ओपन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। चौथी सीड शापोवालोव ने आक्रामक ...
-
कोरिया ओपन: क्वार्टर में ब्रुकस्बी का सामना करने के लिए नोरी ने जीत दर्ज की
दूसरी वरीयता प्राप्त कैमरन नोरी ने गुरुवार को यहां कोरिया ओपन टेनिस चैंपियनशिप में जापानी वाइल्ड कार्ड कैची उचिडा को 6-2, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एक मजबूत सर्विस प्रदर्शन में, ब्रिटेन ...
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54