Linda noskova
Advertisement
विंबलडन: लिंडा नोस्कोवा ने मुचोवा को हराकर अपना पहला 'विमेंस सिंगल्स' खिताब जीता
By
IANS News
July 11, 2026 • 23:54 PM View: 112
Linda Noskova: सेंटर कोर्ट पर खेले गए रोमांचक 'ऑल-चेक' फाइनल में शनिवार को नौवीं वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा ने हमवतन कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर अपना पहला विंबलडन विमेंस सिंगल्स खिताब जीता।
नोस्कोवा ने चैंपियनशिप मैच में संयमित खेल दिखाया। दूसरा सेट हारने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और तीन सेटों में जीत हासिल कर अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया।
21 वर्षीय खिलाड़ी ने पूरे मैच के दौरान अपनी दमदार सर्विस का बखूबी इस्तेमाल किया और मुचोवा के छह ऐस के मुकाबले 10 ऐस लगाए। फर्स्ट-सर्व प्रतिशत (75 प्रतिशत बनाम 71 प्रतिशत) में भी उन्हें थोड़ी बढ़त मिली और उन्होंने अपनी पहली सर्विस पर 74 प्रतिशत अंक जीते। इसके साथ ही 13 ब्रेक-प्वाइंट्स मौकों में से चार को भुनाया।
Advertisement
Related Cricket News on Linda noskova
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement