Malaysia open
मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकता हूं: आयुष शेट्टी
आयुष शेट्टी ने 'आईएएनएस' से कहा, "मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक शानदार टूर्नामेंट था, जिस तरह से मैंने पूरे टूर्नामेंट में खेला, उससे मैं सचमुच बहुत खुश हूं। मेरे मैच बहुत मुश्किल थे, लेकिन जिस तरह से मैंने उन सभी में जीत हासिल की, उससे मैं खुश हूं। जहां तक फाइनल की बात है, तो थोड़ी निराशा हुई। मैं जीत के साथ टूर्नामेंट खत्म करना चाहता था, लेकिन इसका श्रेय शी यू क्यूई को जाता है, वह उस दिन बेहतर खिलाड़ी थे। मैं सिल्वर मेडल पाकर मैं शुक्रगुजार हूं।"
दुनिया की रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज 20 वर्षीय शटलर को निंगबो ओलंपिक सेंटर में हुए फाइनल में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन यू क्यूई के हाथों 8-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिल्वर मेडल जीतने के साथ आयुष साल 2018 में एचएस प्रणॉय के बाद बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में पोडियम पर जगह बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी बन गए हैं।
Related Cricket News on Malaysia open
-
सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में हारे, भारत का अभियान समाप्त
Malaysia Open Super: भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शनिवार को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी से हारकर मलेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 1000 इवेंट से बाहर हो गई। ...
-
मलेशिया ओपन : एक्सेलसन, यामागुची ने जीता एकल का खिताब
कुआलालंपुर, ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को अपना मलेशिया ओपन सुपर 1000 एकल खिताब बरकरार रखा, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची ने महिला एकल ट्रॉफी अपने नाम की। ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago