Tennis premier league season
Advertisement
सानिया मिर्जा ने बिली जीन किंग कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं
By
IANS News
April 05, 2026 • 14:00 PM View: 433
Tennis Premier League Season: भारतीय महिला टेनिस टीम आने वाले बिली जीन किंग कप एशिया/ओशिनिया ग्रुप (आई) इवेंट में तिरंगा लहराने को तैयार है। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने टीम से टूर्नामेंट में अपना शत प्रतिशत देने को कहा है।
भारत 2026 बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) एशिया/ओशिनिया ग्रुप (आई) इवेंट की मेजबानी कर रहा है। इवेंट 7 से 11 अप्रैल तक नई दिल्ली के डीएलटीए स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले, सानिया मिर्जा ने टीम के समर्थन में खास संदेश साझा किया।
तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने कहा, "बिली जीन किंग कप के लिए भारतीय टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। टूर्नामेंट कुछ ही दिनों में शुरू हो रहा है और हमारे शानदार देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा गर्व, सबसे बड़ा सम्मान है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी लड़कियां अच्छा करेंगी, अपना श्रेष्ठ देंगी, अपना सौ प्रतिशत देंगी। हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं।"
Advertisement
Related Cricket News on Tennis premier league season
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement