Uttar pradesh cm yogi adityanath
उत्तर प्रदेश में फुटबॉल के लिए समर्पित होंगे एक हजार खेल के मैदान : मुख्यमंत्री योगी
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 57 हजार ग्राम पंचायतों में एक-एक खेल का मैदान बनाया जा रहा है। इसके अलावा 825 विकास खंडों में एक-एक मिनी स्टेडियम और सभी 75 जनपदों में एक-एक स्टेडियम बनाने का काम प्रगति पर चल रहा है। भारतीय फुटबॉल संघ की अपेक्षा के अनुसार प्रदेश में एक हजार फुटबॉल के खेल के मैदान भी विकसित किए जाएंगे।
सीएम योगी ने कहा कि फुटबॉल संघ ने सभी जनपदों और 18 मंडलों में एक-एक स्टेडियम फुटबॉल के लिए समर्पित करने की अपेक्षा की है। हम उन्हें बता दें कि सरकार भी चाहती है कि खेल और खेलकूद की गतिविधियां बढ़ें। उन्होंने कहा कि खेल जगत में हमेशा उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और हॉकी के मशहूर खिलाड़ी केडी सिंह बाबू उत्तर प्रदेश की ही माटी के सपूत थे। इस स्टेडियम का नाम भी केडी सिंह बाबू के नाम पर ही रखा गया है। उत्तर प्रदेश ने फुटबॉल की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Related Cricket News on Uttar pradesh cm yogi adityanath
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
-
- 3 days ago
-
- 3 days ago