Wpg tour
Advertisement
गोल्फ: बेंगलुरु की जैस्मिन शेखर ने बोगी-फ्री 65 खेलकर डब्ल्यूपीजी टूर 2026 का आगाज़ जीत के साथ किया
By
IANS News
January 15, 2026 • 23:48 PM View: 324
Bombay Presidency Golf Club: बेंगलुरु की उभरती हुई गोल्फर जैस्मिन शेखर ने नए सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए गुरुवार को बॉम्बे प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में खेले गए विमेंस प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) 2026 के पहले चरण का खिताब अपने नाम किया। 20 वर्षीय जैस्मिन ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखते हुए ‘वायर-टू-वायर’ जीत दर्ज की।
जैस्मिन ने अंतिम दौर में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेलते हुए 5-अंडर 65 का बोगी-फ्री स्कोर किया। उन्होंने 67-70-65 के राउंड के साथ कुल 8-अंडर 202 का स्कोर बनाया और रिधिमा दिलावरी (67) से चार शॉट की बढ़त के साथ खिताब जीता।
पहले दिन एक शॉट की बढ़त बनाने वाली जैस्मिन ने दूसरे दिन इसे दो शॉट किया और अंतिम दिन बढ़त को चार शॉट तक पहुंचा दिया। पार-70 कोर्स पर तीनों दिनों में पार या उससे बेहतर स्कोर करने वाली वह इकलौती खिलाड़ी रहीं।
Advertisement
Related Cricket News on Wpg tour
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago