Wta chennai open
Advertisement
टेनिस : मठों में खेला जाने वाला भिक्षुओं का खेल, जिसने ओलंपिक तक बनाई पहचान
By
IANS News
October 30, 2025 • 17:56 PM View: 401
WTA Chennai Open: लोकप्रिय खेल 'टेनिस' शारीरिक फुर्ती, मानसिक एकाग्रता और रणनीति का मेल है। 'विंबलडन' और 'यूएस ओपन' जैसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं के साथ इस खेल ने 'कॉमनवेल्थ' और 'ओलंपिक' गेम्स में भी अपनी छाप छोड़ी है।
11वीं शताब्दी में इस खेल को पहचान मिली थी। उस दौर में टेनिस जैसे इस खेल को फ्रांस में 'जेयू डे पॉम' के नाम से जाना गया। मठ के प्रांगण में इस खेल को दीवारों और ढलान वाली छतों में खेला जाता था। उस दौर में गेंद को हिट करने के लिए रैकेट के बजाय हथेली का उपयोग होता था। करीब 14-16 शताब्दी के बीच इसमें पहले दस्तानों और फिर रैकेट का इस्तेमाल होने लगा।
टेनिस के आधुनिक संस्करण की शुरुआत साल 1873 में हुई, जिसका श्रेय मेजर वाल्टर क्लॉप्टन विंगफील्ड को जाता है। उस समय इसे 'स्पैरिस्टिके' नाम से पेटेंट कराया गया था। इसे ही आधुनिक 'लॉन टेनिस' का शुरुआती संस्करण माना जाता है।
TAGS
WTA Chennai Open
Advertisement
Related Cricket News on Wta chennai open
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement