faf du ples
IPL 2024: मैक्सवेल ने चेन्नई को दिया करारा झटका, पहले ओवर की पहली गेंद पर गायकवाड़ को बनाया अपना शिकार, देखें video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आउट कर दिया। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन का स्कोर बनाया।
पारी का पहला ओवर करने आये मैक्सवेल ने पहली गेंद गायकवाड़ को शॉर्ट डाली। गायकवाड़ ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश लेकिन फाइन लेग पर खड़े फील्डर यश दयाल के हाथों में कैच थमा बैठे। गायकवाड़ गोल्डन डक पर आउट हुए। बेंगलुरु को गेंदबाजी में जिस शुरुआत की जरुरत थी उन्हें वो मिल गयी।
Advertisement
Related Cricket News on faf du ples
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
Cricket Special Today
-
- 13 Sep 2024 04:36