आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आउट कर दिया। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन का स्कोर बनाया।
पारी का पहला ओवर करने आये मैक्सवेल ने पहली गेंद गायकवाड़ को शॉर्ट डाली। गायकवाड़ ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश लेकिन फाइन लेग पर खड़े फील्डर यश दयाल के हाथों में कैच थमा बैठे। गायकवाड़ गोल्डन डक पर आउट हुए। बेंगलुरु को गेंदबाजी में जिस शुरुआत की जरुरत थी उन्हें वो मिल गयी।
What a start
— JioCinema (@JioCinema) May 18, 2024
Maxwell strikes first ball #TATAIPL #RCBvCSK #IPLonJioCinema pic.twitter.com/n2LJ3S5Rb4
आरसीबी की तरफ से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 29 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। कैमरून ग्रीन 17 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट शार्दुल ठाकुर ने चटकाए। तुषार देशपांडे और मिचेल सेंटनर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।