harshit rana no ball
Advertisement
WATCH: आउट या नॉटआउट? नो बॉल ना मिलने पर भड़के विराट कोहली
By
Shubham Yadav
April 21, 2024 • 18:27 PM View: 1393
आईपीएल 2024 के 36वें मुकाबले में आरसीबी को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य मिला था ऐसे में विराट कोहली से आरसीबी को एक तूफानी शुरुआत की दरकार थी और वो ये शुरुआत देते हुए दिख भी रहे थे लेकिन तभी एक विवादित फैसले ने उन्हें पवेलियन जाने के लिए मज़बूर कर दिया। विराट का विकेट तीसरे ओवर की पहली गेंद पर गिरा और जिस तरह से उन्हें आउट दिया गया वो चर्चा का केंद्र बन गया।
दरअसल, तीसरे ओवर की पहली गेंद हर्षित राणा ने हाई फुलटॉस डाली। राणा की ये गेंद स्लोअर वन भी थी और विराट इस गेंद पर चकमा खा गए। विराट के बल्ले का टॉप ऐज लगा और राणा ने अपनी ही गेंद पर आसान सा कैच पकड़ लिया। विराट अपनी जगह पर खड़े रहे और नो बॉल की मांग करने लगे। अंपायर्स ने नो बॉल नहीं दी थी जिसके चलते उन्हें ये गेंद चैक करने के लिए थर्ड अंपायर के पास जाना पड़ा।
Advertisement
Related Cricket News on harshit rana no ball
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 15 Dec 2025 01:06
-
- 14 Dec 2025 01:02
-
- 13 Dec 2025 12:05
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 8 hours ago
-
- 5 days ago