icc cricket world cup
Suresh Raina ने कर दी भविष्यवाणी, बोले - 'रिंकू सिंह छक्का मारकर इंडिया को वर्ल्ड कप जिताएगा।'
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) रिंकू सिंह (Rinku Singh) को इंडियन टीम का फ्यूचर स्टार मानते हैं। सुरेश रैना ने रिंकू को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी है। दरअसल, उनका मानना है कि आगामी समय में जब इंडियन टीम वर्ल्ड कप जीतेगी तब रिंकू ही वो खिलाड़ी होंगे जो छक्का मारकर इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे।
सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए रिंकू सिंह पर अपने विचार रखे। वो बोले, 'रिंकू सिंह मेरा फेवरेट है। मैंने उन्हें नज़दीक से देखा है। मुझे लगता है कि उनका ग्राफ जो आगे बढ़ा है, वो (रिंकू सिंह) गॉड गिफ्टेड है। आने वाले समय में जब इंडियन टीम वर्ल्ड कप जीतेगी, इसके बैट से छक्का लगेगा।'