mayank yadav lsg
VIDEO: नेहल वढेरा ने सिखाया मयंक यादव को सबक, एक ही ओवर में लगाए 2 छक्के और 1 चौका
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर एक बार फिर से टॉप-4 में एंट्री कर ली। इस मैच में मुंबई के गेंदबाजों ने मैच को आखिरी ओवर तक तो पहुंचाया लेकिन स्कोरबोर्ड पर रन ना होने की वजह से लखनऊ जीत तक पहुंच ही गया। मुंबई की तरफ से अकेले नेहल वढेरा ही लड़ते दिखे। उन्होंने आउट होने से पहले 41 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।
इस दौरान वढेरा ने लखनऊ के स्पीडस्टर मयंक यादव को भी रिमांड पर लिया। मयंक जब अपने स्पेल की शुरुआत करने आए तो उनकी पहली ही बाउंसर गेंद वढेरा के हेल्मेट पर जा लगी और शुरुआत में वढेरा मयंक के सामने संघर्ष करते भी दिखे लेकिन एक बार पिच पर नज़रें टिकने के बाद उन्होंने मयंक को भी नहीं बख्शा और उनके एक ही ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर लखनऊ की टीम के होश उड़ा दिए।
Related Cricket News on mayank yadav lsg
-
स्टुअर्ट ब्रॉड ने दी स्टीव स्मिथ को चेतावनी, कहा- 'मयंक यादव की रफ्तार से बचकर रहना'
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए डेब्यू करने वाले मयंक यादव रातों-रात सनसनी बन गए हैं। उनकी रफ्तार दुनियाभर के दिग्गजों का दिल ले गई है। ...
Cricket Special Today
-
- 15 Dec 2025 01:06
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 17 hours ago
-
- 18 hours ago
-
- 18 hours ago