1545 kph ball: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Kagiso Rabada ने 154.5 KPH की रफ्तार से फेंकी आग उगलती गेंद, Travis Head भी नहीं जुटा पाए खेलने की हिम्मत
SA vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) अपनी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन उन्होंने इसका एक और शानदार नमूना पेश किया। बुधवार (21 अक्टूबर) को गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में रबाडा ने ट्रेविस हेड (Travis Head) के सामने 154.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी।
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 7वें ओवर के दौरान हुई। रबाडा ने बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड के सामने ऑफ स्टंप के बाहर तेज रफ्तार से गेंद डाली। गेंद इतनी तेजी से बल्लेबाज के पास से गुजरी कि हेड ने उस पर शॉट खेलने के बजाय उसे छोड़ना ही बेहतर समझा। भले ही इस गेंद पर कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन रबाडा की गति ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह दुनिया के सबसे मौजूदा खतरनाक गेंदबाजों में क्यों गिने जाते हैं। Read More...
Related Cricket News for 1545 kph ball - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54