1967 swansea innings: Cricket News & Match Updates
माजिद खान के 13 छक्कों का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिसे मोहम्मद फारूक ने 59 साल बाद तोड़ा
पिछले दिनों मोहम्मद फारूक ने 14 छक्के लगाकर, पाकिस्तान के फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का माजिद खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तब भी, माजिद खान की 13 छक्कों वाली अद्भुत पारी को कैसे भूल जाएं? 1967 में स्वांसी में माजिद ने जो रिकॉर्ड बनाया, उसे आक्रामक बल्लेबाजी के सबसे शानदार प्रदर्शन में से एक माना जाता है- न सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट में, छक्के मारने के इतिहास में भी। क्रिकेट में रिकॉर्ड तो टूटने के लिए ही बनते हैं लेकिन कुछ रिकॉर्ड अपने पीछे ऐसी कहानी छोड़ जाते हैं, जो उस रिकॉर्ड से कहीं ज़्यादा यादगार होती है।
रावलपिंडी में 'प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1' के दौरान, एमआईटी सॉल्यूशंस की तरफ से खेलते हुए मोहम्मद फारूक ने खान रिसर्च लैबोरेटरीज के विरुद्ध 99 गेंद में 163 रन बनाए 14 छक्के के साथ। इसके साथ ही, 59 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पाकिस्तान के फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का पिछला रिकॉर्ड माजिद खान के नाम था- 1967 में स्वांसी में ग्लैमर्गन के विरुद्ध एक असाधारण पारी खेलते हुए 13 छक्के जड़े थे।
फारूक की उपलब्धि वाकई कमाल की है: सिर्फ 67 गेंद में शतक और कुल 11 चौके और 14 छक्के लगाए। उनके इस रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन ने क्रिकेट इतिहासकारों को उस पुराने दौर की याद दिला दी, जब माजिद खान ने सेंट हेलेन्स ग्राउंड पर अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से सभी को हैरान कर दिया था। Read More...
Related Cricket News for 1967 swansea innings - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago