AFG vs IRE: सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान का धमाका, 231 रन की साझेदारी कर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
AFG vs IRE: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सीरीज का चौथा वनडे मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 231 रनों की साझेदारी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। गुरबाज सिर्फ 12 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 231 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने ही शतकीय पारी खेली। Read More...