ICC
पूर्व दिग्गज कप्तान पोंटिंग को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल
26 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को बुधवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। पोंटिंग को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हमवतन ग्लैन मैक्ग्रा ने कैप देकर औपचारिक तौर पर उन्हें सम्मानित किया।
पोटिंग को इसी साल जुलाई में हुई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वार्षिक बैठक में भारत के राहुल द्रविड़, इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की क्लारे टेलर के साथ हॉल ऑफ फेम में चुना गया था।
पोंटिंग ने कहा, "यह शानदार अहसास है। एमसीजी में इस समारोह के होने से यह थोड़ी और खास बन गई है। मुझे आज पता चला कि मैं उन 25 आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में हूं जिन्हें इस सूची में जगह मिली है। आप जब आस्ट्रेलिया के लिए एक मैच खेलते हो तो आप एक विशेष ग्रुप में शामिल हो जाते हो लेकिन अब आप अईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हैं, तो आप क्रिकेट खिलाड़ियों के एक अलग ग्रुप में आ जाते हो। इसलिए यह मेरे लिए विशेष दिन है।"
उन्होंने कहा, "ग्लैन के साथ मेरी काफी यादें जुड़ी हुई हैं, मैं 1990 में ग्लैन के साथ ही क्रिकेट आकादमी में गया था, इसलिए मैं ग्लैन को काफी लंबे समय से जानता हूं।" दो बार के विश्व विजेता कप्तान ने इसके लिए खेल की सर्वोच्च संस्था का भी शुक्रिया अदा किया।
दाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "यह बड़ा सम्मान है। इसे संभव बनाने के लिए आईसीसी ने जो कुछ भी किया मैं उसके लिए आईसीसी का शुक्रिया अदा करता हूं। यहां एमसीजी में 75,000 लोगों के सामने इस सम्मान को हासिल करना मेरे लिए बड़ी बात है।"
Related Cricket News on ICC
-
प्रशंसकों के सामने आई आईसीसी-2019 विश्व कप ट्रॉफी
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर - अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ऑडियों कॉमेंट्री के अधिकार हासिल करने वाले ऑनलाइन रेडियो चैनल-स्पोटर्सफ्लैशेज ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में प्रशंसकों के... ...
-
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल, जानिए किस नंबर पर पहुंचे
20 दिसंबर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की गुरुवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम हैं। कोहली ने हाल ही में पर्थ में आस्ट्रेलिया के ...
-
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की घोषणा, कोहली समेत इन खिलाड़ियों की रैंकिंग पॉइंट में बदलाव
20 दिसंबर। भारत के कप्तान विराट कोहली और केन विलियमसन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 2 में कायम हैं। विराट कोहली 934 अंक के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर ...
-
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पुजारा और बुमराह ने किया कमाल, इस नंबर पर पहुंचे
11 दिसम्बर| एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम के जीत के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ...
-
BREAKING NEWS: विराट कोहली की नंबर 1 रैकिंग को केन विलियमसन से हुआ खतरा, पहुंचे इतने करीब
11 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आईसीसी बल्लेबाज रैकिंग में 900 पॉइंट्स का आंकड़ा छूने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके रैकिंग में 913 पॉइंट्स हो गए हैं। ... ...
-
कुलदीप यादव ने लगाई आईसीसी रैंकिंग मैं लम्बी छलांग
दुबई, 26 नवंबर - आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई तीन टी-20 मैचों की सीरीज में कुल चार विकेट लेने वाले भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सोमवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 गेंदबाजों ...
-
टी-20 विश्वकप 'टीम ऑफ टूर्नामेंट' की कप्तान बनीं हरमनप्रीत
दुबई, 25 नवंबर - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को रविवार को समाप्त हुए महिला टी-20 विश्वकप टीम की कप्तान नियुक्त किया है। आईसीसी ने वेस्टइंडीज में ...
-
WATCH ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, महिला वर्ल्ड टी -20 फाइनल की हाइलाइट्स
25 नवंबर। एश्ले गार्डनर (3/22) और जॉर्जिया वारेहाम (2/11) की अच्छी गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने चौथी बार महिला टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। आस्ट्रेलिया ने शनिवार देर रात ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फाइनल मैं हराकर महिला वर्ल्ड टी20 का खिताब जीता
Nov.25 (CRICKETNMORE) - ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 2018 का खिताब जीत लिया है। देखें स्कोरकार्ड रविवार को खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर ...
-
प्रीव्यू, महिला वर्ल्ड T20 फाइनल: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
Nov.24 (CRICKETNMORE) - आस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20, 2018 के पहले सेमीफाइनल में मेजबान वेस्टइंडीज को 71 रन से हरा दिया है । दुसरे सेमीफाइनल मैं इंग्लैंड भारत को आठ विकेट से हरा कर आईसीसी ...
-
WATCH कैसे इंग्लैंड ने भारत को महिला वर्ल्ड T20 के सेमी-फाइनल मैं हराया (हाइलाइट्स)
एंटिगा, 23 नवंबर - भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला टी-20 विश्व कप टूनार्मेंट में एक बार फिर निराशा हाथ लगी और वह एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। सर विवियन ...
-
महिला टी-20 विश्व कप: दुसरे सेमी-फाइनल मैं इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया
एंटिगा, 23 नवंबर - भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला टी-20 विश्व कप टूनार्मेंट में एक बार फिर निराशा हाथ लगी और वह एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। सर विवियन ...
-
महिला टी-20 विश्व कप: पहले सेमी-फाइनल मैं ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराया
एंटिगा, 23 नवम्बर - अपनी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सर विवियन ...
-
World T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी पूरे वर्ल्ड कप से हुई बाहर
17 नवंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी ग्रुप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। टीम की तेज गेंदबाद पूजा वस्तराकर पूरे वर्ल्ड कप से बाहर ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51