T20
महिला टी-20 विश्व कप : पाकिस्तान को हराकर द. अफ्रीका सेमीफाइनल में
सिडनी, 1 मार्च - दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को पाकिस्तान को 17 रनों से हराकर यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के लिए हालांकि आगे का सफर मुश्किल हो गया है। सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 136 रन बनाए।
इसमें लाउरा वूल्वार्ड के सर्वाधिक 53 रन शामिल हैं। लाउरा ने इस विश्व कप में दूसरा अर्धशतक लगाया। इसके अलावा मेरीजेन काप ने 31 तथा मिगनॉन प्रीज ने 17 रन जोड़े।
लाउरा की नाबाद पारी में 36 गेंदों पर आठ चौके शामिल हैं। लाउरा ने पारी के अंतिम आठ गेंदों पर चार चौके लगाते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक योग तक पहुंचाया।
पाकिस्तान की ओर से डियाना बेग ने दो विकेट लिए जबकि अनाम अमीन, अइमान अनवीर, सैयदा शाह और निदा डार ने एक-एक सफलता हासिल की।
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उसकी ओर से कप्तान जावेरिया खान ने 31 और आलिया रियाज ने नाबाद 39 रन बनाए।
खान की 34 गेंदों की पारी में चार चौके शामिल हैं जबकि रियाज ने 32 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। इराम जावेद 17 रनों पर नाबाद रहीं।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से नोनकुलुलेको मियाबा, शैबनीम इस्माइल और कप्तान डेन निकेर्क ने एक-एक सफलता हासिल की। पाकिस्तान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं।
संक्षिप्त स्कोर
दक्षिण अफ्रीका 136/2, 20 ओवर (लउरा वोल्वार्डट 53 नाबाद, मारिजाने कप्प 31; डायना बेग 2/19); पाकिस्तान ने 119/5, 20 ओवर (आलिया रियाज ने नाबाद 39; जवेरिया खान ने 31; शबीम इस्माइल 1/20)
Related Cricket News on T20
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 17 रनों से हराया, गेंदबाजों ने दिखाया दम !
मेलबर्न, 29 फरवरी| न्यूजीलैंड ने शनिवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए कम स्कोर वाले मैच में बांग्लादेश को 17 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम पहले ...
-
महिला टी-20 चैलेंज-2020 के शेड्यूल का ऐलान, 4 टीमें होंगी शामिल, यहां खेला जााएंगे मैच !
29 फरवरी। महिला टी-20 चैलेंज-2020 के चार मैच जयपुर में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने शनिवार को इस बात की जानकार दी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ के दौरान जयपुर का सवाईमान सिंह स्टेडियम कुल सात ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, शैफाली वर्मा की आतिशी पारी !
29 फरवरी। भारत ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रखा। जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए मैच में भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। ...
-
T20 WC: Bowlers help New Zealand beat Bangladesh in low-scoring thriller
Melbourne, Feb 29: Hayley Jensen and Leigh Kasperek took three wickets apiece as New Zealand produced a tremendous comeback to beat Bangladesh at the ongoing Women's T20 World Cup on Saturday. ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दी पटखनी, इंग्लैंड महिला गेंदबाजों का कमाल
28 फरवरी। इंग्लैंड ने यहां मनुका ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 42 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान ...
-
Women's T20 WC: Harmanpreet Kaur wants team not to repeat mistakes
Melbourne, Feb 27: With India qualifying for the semi-finals of the ongoing Women's T20 World Cup, captain Harmanpreet Kaur has called on her teammates to focus on their shortcomings, especially i ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग…
21 फरवरी। महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। आपको बता दें कि भारतीय महिला ...
-
T20 World Cup: Vlaeminck injury massive loss for us, says Meg Lanning
Sydney, Feb 21 : Australia captain Meg Lanning has said labelled Tayla Vlaeminck's injury is a "massive loss" for the team after the fast bowler was ruled out of the Women's T20 World Cup. Vla ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: अतीत को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहेगा भारत, प्रीव्यू !
सिडनी, 20 फरवरी| नई भारतीय टीम 2009, 2010 और 2018 की सेमीफाइनल की असफलता को पीछे छोड़ते हुए इस बार महिला टी-20 विश्व कप में नया इतिहास रचना चाहेगी और इस क्रम में उसे अपना ...
-
भारत Vs वेस्टइंडीज: महिला टी-20 वार्म- अप मैच के दौरान हादसा, बुरी तरह से चोटिल, ले जाना पड़ा…
18 फरवरी। महिला टी-20 वर्ल्ड कप वार्म अप मैच में भारत और वेस्टइंडीज की टीम आमने - सामने हैं। इस वार्म अप मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ...
-
T20 वर्ल्ड कप से पहले बोली कप्तान हरमनप्रीत कौर, हम जीतते हैं तो यह बहुत बड़ी बात होगी
सिडनी, 17 फरवरी| भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि उनकी टीम दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रही है और टी-20 वर्ल्ड कप में सकारात्मक सोच के साथ जाएगी। भारत वर्ल्ड कप के ...
-
It's going to be very big if we win T20 World Cup: Harmanpreet Kaur
Sydney, Feb 17: India captain Harmanpreet Kaur believes her team is growing "day by day" and are in a positive state of mind ahead of the T20 World Cup which gets underway this week. India ...
-
India's pre-women's T20 World Cup warm-up match vs Pakistan washed off
Sydney, Feb 16: India's pre-women's T20 World Cup warm-up match agianst Pakistan was washed out on Sunday without a ball bowled in Brisbane. The Harmanpreet Kaur-led side will now have to w ...
-
ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान का अभ्यास मैच रद्द, कारण हैरान करने वाला
ब्रिस्बेन, 16 फरवरी| भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों का टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रविवार को होने वाला अभ्यास मैच मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55