Akash ambani: Cricket News & Match Updates
पार्थिव पटेल संन्यास के बाद हुए मुंबई इंडियंस टीम में शामिल, निभाएंगे ये रोल
हाल में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) अब टैलेंट स्काउट के रूप में मौजूदा आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़ गए हैं, जहां वह पांच बार की चैम्पियन के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करेंगे। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि पटेल अब टीम के कोचिंग स्टाफ और स्काउट ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे। वह 2015 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और दोनों बार टीम ने खिताब जीते थे।
35 वर्षीय पटेल ने कहा, " मैंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने क्रिकेट का लुत्फ उठाया था, जो तीन साल चैंपियन टीम के साथ मेरी यादों के रूप में जुड़ी हुई है। अब समय आ गया है कि मैं अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करूं। इस अवसर के लिए मैं मुंबई इंडियंस प्रबंधन आभारी हूं।" Read More...
Related Cricket News for Akash ambani - Tesst
IPL 2020 Auction: Releasing players most difficult part of league, says MI owner Akash Ambani
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago