Andre russell birthday cake
Advertisement
VIDEO: आंद्रे रसेल ने बालों पर केक लगाने से किया मना, अबराम और नारायण ने एक ना सुनी
By
Shubham Yadav
April 30, 2024 • 11:20 AM View: 968
आईपीएल 2024 के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आंद्रे रसेल का जन्मदिन मनाया। दिल्ली को 7 विकेट से हराकर केकेआर ने रसेल को उनके जन्मदिन पर जीत का तोहफा दिया। इसके बाद रसेल का जन्मदिन भी मनाया गया जहां वो खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से उनके बालों पर केक ना लगाने का अनुरोध करते दिखे।
केकेआर फ्रेंचाइजी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने रसेल के जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक क्लिप शेयर किया है जिसमें शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम खान समेत केकेआर की पूरी टीम नजर आ रही है। इस दौरान रसेल ने उनके बालों पर केक ना लगाने की रिक्वेस्ट की लेकिन उनके साथी सुनील नारायण और शाहरुख के बेटे अबराम खान ने उनकी एक ना सुनी और उनके बालों पर ही केक लगाया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Andre russell birthday cake
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
Advertisement