Ankit chaudhary
VIDEO: धोनी पहुंचे देहरादून, ऋषभ पंत की बहन की शादी में बनाएंगे रौनक!
टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद जहां क्रिकेट फैंस खुशी मना रहे हैं, वहीं एमएस धोनी भी एक खास मौके में शामिल होने देहरादून पहुंच गए। जी हां, धोनी को मंगलवार को देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर देखा गया। काली टी-शर्ट, ब्लैक सनग्लासेस और कूल जॉगर्स में धोनी पूरे स्वैग में नजर आए। उनके साथ पत्नी साक्षी धोनी भी दिखीं। दोनों सीधा एयरपोर्ट से कार में बैठकर रवाना हो गए, मीडिया वालों से बचते हुए।
असल में बात ये है कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी पंत बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं। शादी मसूरी में हो रही है और दो दिन यानी 11-12 मार्च तक ग्रैंड सेलिब्रेशन चलेगा। इस शादी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और अब धोनी भी शामिल होंगे। मतलब इंडियन क्रिकेट की आधी टीम वहीं दिखने वाली है।