Anrich nortje record: Cricket News & Match Updates
ICC T20 World Cup 2026: टूट गया Tim Southee का बेहद ही खास रिकॉर्ड, Anrich Nortje ने UAE के दो विकेट लेकर रचा इतिहास
Anrich Nortje Record: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने बुधवार, 18 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 34वें मुकाबले में यूएई के खिलाफ कमाल की गेंदबाज़ी की। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज़ टिम साउदी (Tim Southee) को पछाड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में 32 साल के एनरिक नॉर्खिया ने अपने कोटे के 4 ओवर में यूएई को 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने अलीशान शराफू (38 गेंदों पर 45 रन) और सैयद हैदर (15 गेंदों पर 06 रन) का विकेट निकाला। खास बात ये है कि इसी के साथ अब एनरिक नॉर्खिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं। Read More...
Related Cricket News for Anrich nortje record - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 23 hours ago