Anukul roy
Advertisement
VIDEO: क्रुणाल पांड्या ने दिखाया घमंड, अनुकुल रॉय के साथ किया खराब बर्ताव
By
Prabhat Sharma
April 30, 2021 • 13:18 PM View: 3310
IPL 2021: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने हाल के दिनों में अपने टीम के साथियों के साथ खराब बर्ताव को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेले गए मैच के दौरान भी क्रुणाल पांड्या का ऐसा ही रवैया देखने को मिला।
मुंबई के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या ने साथी खिलाड़ी के साथ ऐसा बर्ताव किया है जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। क्रुणाल पांड्या ने डग आउट से मॉइस्चराइज़र मंगवाया और जब अनुकुल रॉय मॉइस्चराइज़र लेकर आए तो क्रुणाल ने उसका इस्तेमाल करने के बाद बड़े ही लापरवाही भरे अंदाज से उसे अनुकुल रॉय की ओर फेंका था।
Advertisement
Related Cricket News on Anukul roy
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement