Archer vs suryavanshi: Cricket News & Match Updates
VIDEO: नेट्स में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर नहीं झेल पाए 14 साल के सूर्यवंशी, लेकिन फिर जो हुआ...
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है और इस मैच से पहले राजस्थान के खेमे से एक वीडियो शेयर किया गया जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया। इस वीडियो में आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को नेट्स में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करते हुए देखा जा सकता है।
आरआर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इन दोनों के बीच हुए इस मुकाबले का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में आर्चर अपनी गति, लाइन और लेंथ से युवा खिलाड़ी की परीक्षा लेते नजर आए। वैभव ने भी आर्चर का अच्छा जवाब दिया, जब भी जरूरत पड़ी, उन्होंने उन्हें चकमा दिया और अपने शॉट्स का इस्तेमाल करने से भी नहीं डरे। हालांकि, इस दौरान आर्चर की एक बाउंसर ने वैभव के होश उड़ा दिए। इन दोनों के बीच हुई बैटल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Archer vs suryavanshi - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16