Arjun tendulkar wedding
Advertisement
VIDEO: 'बेटा बड़ा हो गया है', सचिन ने बेटे अर्जुन की प्री-वेडिंग पार्टी में दी इमोशनल स्पीच
By
Shubham Sharma
February 26, 2026 • 12:31 PM View: 479
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। वो सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में जामनगर में इस कपल की प्री वेडिंग पार्टी होस्ट की गई जिसमें सचिन के परिवार के अलावा अंबानी परिवार भी मौजूद था।
अंबानी परिवार के सदस्यों में नीता और मुकेश अंबानी, आकाश और श्लोका अंबानी, अनंत और राधिका अंबानी भी शामिल थे। प्री वेडिंग पार्टी का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सबसे पहले, नीता अंबानी ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया और तेंदुलकर परिवार के साथ अपनी प्यारी यादों को याद करते हुए कपल के लिए अपनी दिल से दुआएं दीं।
Advertisement
Related Cricket News on Arjun tendulkar wedding
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement