Arundhati reddy: Cricket News & Match Updates
3rd ODI: मंधाना ने जड़ा अर्धशतक, इंडिया ने 6 विकेट से जीतते हुए साउथ अफ्रीका का किया 3-0 से क्लीन स्वीप
इंडियन वूमेंस ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में स्मृति मंधाना के अर्धशतक की मदद से साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया ने साउथ अफ्रीका का सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले गए तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 215 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन लौरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से निकले। उन्होंने 57 गेंद में 7 चौको की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। तज़मिन ब्रिट्स ने 66 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट और ब्रिट्स ने पहले विकेट के लिए 102 (119) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। मिके डी रिडर और नादिन डी क्लार्क ने क्रमशः 26(31)* और 26(46) रनों का योगदान दिया। अरुंधति रेड्डी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल एक-एक विकेट लेने में कामयाब रही। Read More...