As pakistan
दूसरा टेस्ट, पहला दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (रिपोर्ट)
दुबई, 24 नवंबर - अजहर अली (81) और हेरिस सोहेल (नाबाद 81) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 207 रन का स्कोर बना लिया। पाकिस्तान ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। देखें स्कोरकार्ड
मेजबान टीम की खराब शुरुआत रही और उसने 25 रन के अंदर अपने दोनों ओपनरों इमाल उल हक (9) और मोहम्मद हफीज (9) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अली और सोहेल ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। अली टीम के 151 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 187 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।
पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट 174 के स्कोर पर असद शफीक (12) के रूप में खोया। इसके बाद बाबर आजम (नाबाद 14) और सोहेल ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और दिन का खेल निकाल दिया।
सोहेल ने अब तक 240 गेंदों का सामना किया है जिसमें उन्होंने 10 चौके लगाए हैं। आजम 27 गेंदों पर दो चौके लगा चुके हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक 33 रन की अविजित साझेदारी कर चुके हैं।
न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डी ग्रैंडहोम को दो पहले मैच में शानदार गेंदबाजी कर मैच जिताने वाले एजाज पटेल को एक विकेट मिला है।
Related Cricket News on As pakistan
-
देखें पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को कैसे 4 रन से हराया (हाइलाइट्स)
अबु धाबी, 20 नवंबर (CRICKETNMORE) - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को चार रनों से हरा दिया। शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान ...
-
रिपोर्ट: पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में ऑस्टेलिया को 373 रनों से हराया
अबु धाबी, 20 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| मोहम्मद अब्बास के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 373 रनों से ...
-
रिपोर्ट, दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (तीसरा दिन)
अबु धाबी, 19 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के सामने 538 रनों ...
-
रिपोर्ट, दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (दूसरा दिन)
Oct.18 (CRICKETNMORE) - पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की शानदार गेंदबाजी की बदौलत, आस्ट्रेलिया की टीम दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में 145 रन पैर सिमट गयी । अब्बास ने 33 रन देकर ...
-
दूसरा टेस्ट, पहला दिन: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 17 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने चार ओवरों में दो विकेट लेकर यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को ...
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड को 184 रनों पर ढेर करने के बाद पाकिस्तान ने की धमाकेदार शुरुआत
25 मई, (CRICKETNMORE)। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 184 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना ...
Cricket Special Today
-
- 04 Mar 2026 09:05
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago
-
- 2 days ago