Ashleigh gardner
'कमाल का कैच', महिला खिलाड़ी ने एक हाथ से हवा में ही लपक लिया हैरतअंगेज कैच; देखें VIDEO
Women World Cup: वूमेन वर्ल्ड कप 2022 में मंगलवार (22 मार्च) को टूर्नामेंट का 21वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेटों से जीतकर अपने नाम किया, जिसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट की छठी जीत दर्ज कर ली है। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी Ashleigh Gardner ने बॉउंड्री के पास एक कमाल का कैच लपका था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एशले गार्डनर का कैच साउथ अफ्रीका की पारी के 46वें ओवर की आखिरी बॉल पर देखने को मिला। ये ओवर ऑस्ट्रेलिया के लिए Jess Jonassen करने आई थी। साउथ अफ्रीका के लिए स्ट्राइक पर Marizanne Kapp बल्लेबाज़ी कर रही थी। मिग्नॉन डु प्रीज़ टीम की पारी को तेजी से आगे बढ़ाने का मन बना चुकी थी, जिस वज़ह से वह बड़े शॉट खेलने के मूड में नज़र आई। ओवर की पांचवी बॉल पर उन्होंने आगे बढ़कर हवाई फायर करते हुए जोरदार शॉट खेला, लेकिन मिड विकेट की तरफ फील्डिंग करते हुए एशले गार्डनर ने हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से ही असंभव सा कैच लपका लिया। यहीं वज़ह है अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Related Cricket News on Ashleigh gardner
-
मैदान के बाहर परिपक्व बनने से मेरे खेल पर पड़ा प्रभाव: एशले गार्डनर
शनिवार को बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार विजेता बनीं ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला खिलाड़ी एशले गार्डनर ने कहा कि मैदान के बाहर परिपक्व व्यक्ति बनने से उनके खेल पर काफी असर पड़ा है। 24 वर्षीय गार्डनर पिछले 12 ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41