Ashok dinda
Ashok Dinda बने पश्चिम बंगाल के नए खेल मंत्री, क्रिकेट से राजनीति तक का दिलचस्प सफर
इन दिनों के पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव का एक क्रिकेट कनेक्शन है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा (Ashok Dinda) ने 2021 की अपनी पहली जीत (1260 वोट से) के बाद, अपने जन्मस्थान मोयना (Moyna) से फिर से असेंबली चुनाव में जीत हासिल की (इस बार 16,241 वोट से)। भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल में क्रमशः 12 और 17 विकेट लिए। एक ख़ास बात और, जो टी20 इंटरनेशनल खेले उनमें से हर एक में कम से कम एक विकेट जरूर लिया। 2012 में कैंडी में श्रीलंका के विरुद्ध शानदार जीत में 19 रन पर 4 विकेट के साथ करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
अशोक डिंडा अभी भी अपने उन आलोचकों को नहीं भूले हैं, जिन्होंने 2019-20 रणजी ट्रॉफी शुरू होने से ठीक पहले बंगाल टीम से बिना किसी स्पष्टीकरण बाहर किए जाने पर उनका मजाक उड़ाया था। हाल ही में, अशोक डिंडा ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के विज़न प्रोजेक्ट में कोच के तौर पर भी काम किया लेकिन अब तो पश्चिम बंगाल के नए खेल मंत्री के नाते उनकी पूरे राज्य के खेलों के लिए जिम्मेदारी है।
Related Cricket News on Ashok dinda
-
कौन है अंशुल कंबोज? मुंबई इंडियंस का गेंदबाज जिसने दलीप ट्रॉफी में 8 विकेट झटककर रचा इतिहास,ऐसा करने…
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamoj) ने इंडिया सी के लिए खेलते हुए दलीप ट्रॉफी(Duleep Trophy 2024) के दूसरे राउंड के मैच में अनंतपुर क्रिकेट ग्राउंड 'बी' में इंडिया बी के ...
-
एनरिक नॉर्खिया ने 1 ओवर में रन लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया, अशोक डिंडा की कर ली बराबरी
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने रविवार (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हुए आईपीएल मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवरों में 65 रन देकर 2 विकेट ...
-
'डिंडा अकेडमी' से होते थे ट्रोल, अब इसी नाम से अकेडमी खोलेंगे अशोक डिंडा
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया है। 36 साल के अशोक डिंडा को अक्सर सोशल मीडिया पर 'डिंडा अकेडमी' को लेकर ट्रोल का सामना करना ...
-
'ऐसा सूरज जो उगने से पहले अस्त हो गया', घरेलू क्रिकेट में चौंकाने वाले हैं अशोक डिंडा के…
Ashok Dinda Retirement: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा (Ashok Dinda) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले लिया है। 36 साल के अशोक डिंडा एक ऐसा नाम है जिसे अक्सर सोशल मीडिया ...
-
'मैंने 15 साल तक टीम के लिए अपना खून-पसीना बहाया', बंगाल को छोड़ गोवा की ओर से खेलने…
अशोक डिंडा ने अपनी पूर्व रणजी ट्रॉफी टीम बंगाल के साथ करियर के सुनहरे 15 साल बिताए हैं। अशोक डिंडा बंगाल के मैनेजमेंट से काफी निराश हैं और उन्होंने इस मामले पर खुलकर बातचीत की ...
-
बड़ी खबर- अभद्र व्यवहार करने के कारण इस भारतीय तेज गेंदबाज को टीम से बाहर निकाला
25 दिसंबर। भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को गेंदबाजी कोच के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में बंगाल की 16 सदस्यीय रणजी टीम से बाहर कर दिया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, ...
-
WATCH अशोक डिंडा को लगी गंभीर चोट, तुरंत अस्पताल ले जाया गया
12 फरवरी। कोलकाता में सोमवार को एक अभ्यास मैच के दौरान बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा गेंदबाजी करने के दौरा पूरी तरह से घायल हो गए। हुआ ये कि मैच के दौरान गेंदबाजी करते ...
-
तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को अभ्यास के दौरान सिर में लगी चोट
कोलकाता, 11 फरवरी - बंगाल क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को अभ्यास सत्र के दौरान सिर पर चोट लग गई। वह यहां टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी कैम्प में ईडन गार्डन्स स्टेडियम ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08