मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamoj) ने इंडिया सी के लिए खेलते हुए दलीप ट्रॉफी(Duleep Trophy 2024) के दूसरे राउंड के मैच में अनंतपुर क्रिकेट ग्राउंड 'बी' में इंडिया बी के खिलाफ 8 विकेट लेकर धमाल मचा दिया। हरियाणा के इस तेज गेंदबाज ने 69 रन देकर 8 विकेट हासिल किए और वह दलीप ट्रॉफी इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने पारी में 8 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
इससे पहले देबाशीष मोहंती (10/46) और अशोक डिंडा (8/123) ने यह कारनामा किया था।
तीसरे दिन 5 विकेट हासिल करने के बाद कंबोज ने रविवार (15 सितंबर) की सुबह के सेशन में तीन विकेट लिए। कंबोज की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे इंडिया बी की पारी 332 रन पर सिमट गई। इंडिया बी के लिए कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने नाबाद 157 रन की पारी खेली इंडिया सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 525 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जिसमें ईशान किशन ने 111 रन की पारी खेली थी।