Asia cup: Cricket News & Match Updates
दर्द में दिखीं ऋचा घोष, कैच पकड़ने के चक्कर में मुड़ गया था पैर; देखें VIDEO
महिला एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष दर्द में नज़र आईं। दरअसल, श्रीलंका की बैटिंग के दौरान ऋचा घोष ने एक कैच पकड़ने के लिए दौड़ लगाई थी, लेकिन इसी बीच अपनी साथी खिलाड़ी रेणुका सिंह को भी दौड़ता देखकर वह अचानक से रुक गई। यहां उनका पैर बुरी तरह मुड़ गया और उन्हें चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
यह घटना श्रीलंका की पारी के चौथे ओवर में घटी। दीप्ति शर्मा की तीसरी गेंद पर लंकाई टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू बड़ा शॉट खेलना चाहती थी, लेकिन वह बॉल को बैट के साथ ठीक तरह से कनेक्ट नहीं सकी। यह गेंद उनके बैट के बाहरी किनारे से लगकर हवा में काफी ऊंची गई। गेंद को हवा में देखकर विकेटकीपर ऋचा घोष और रेणुका सिंह दोनों ने दौड़ लगा दी। रेणुका बॉल के करीब थी, ऐसे में ऋचा ने रुकने का फैसला किया, लेकिन इसी दौरान उनका पैर मुड़ गया और वह दर्द से कराहती कैमरे में कैद हुई। Read More...