Asia cup: Cricket News & Match Updates
'हम एक्सपोज़ हो गए', वसीम अकरम ने भविष्यवाणी कर बताया किसके सिर सजेगा एशिया कप का ताज
एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। सुपर-4 स्टेज के आखिरी मुकाबले में भी श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम आपस में भिड़ी थी जिसमें लंकाई टीम ने 5 विकेट से पाकिस्तान को पछाड़ा था। अब इसी मैच को ध्यान में रखकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भविष्यवाणी कर यह बताया है कि एशिया कप के फाइनल में कौन बाज़ी मारने वाला है।
वसीम अकरम ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए एशिया कप 2022 की विजेता टीम का नाम बताया। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने पाकिस्तान को फाइनल में जीतने का फेवरेट कहा है। उन्होंने कहा, 'इस एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। पिछले मैच में बल्लेबाज़ी से ज्यादा इंटेंट देखने को नहीं मिला। लेकिन मुझे उम्मीद है पाकिस्तान की टीम अपनी गलती से सीखेगी। पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में फेवरेट रहेगी।' Read More...