Atul satish wassan: Cricket News & Match Updates
अतुल वासन: करियर के सभी टेस्ट विदेशों में खेलने वाला तेज गेंदबाज
वासन का जन्म 23 मार्च 1968 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली क्रिकेट का गढ़ रहा है और इसी का प्रभाव वासन पर भी पड़ा। लंबी कद के वासन एक बेहतरीन तेज गेंदबाज थे। घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 22 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम में डेब्यू का मौका मिला। वासन ने 1990 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। उनका करियर लगभग 1 साल का रहा। इस दौरान करियर के सभी 4 टेस्ट उन्होंने विदेशी धरती पर खेले और टीम में स्थापित गेंदबाजों से प्रभावी प्रदर्शन किया।
1990 में न्यूजीलैंड दौरे पर वासन ने तीनों टेस्ट मैच खेले और सात विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरों पर, कपिल देव और मनोज प्रभाकर जैसे दिग्गजों के बीच वासन का गेंदबाजी औसत सबसे बेहतर रहा। इंग्लैंड दौरे पर एकमात्र टेस्ट में वासन को मौका मिला और उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। इसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिला। उन्हें ड्रॉप किया जाना एक हैरानी भरा फैसला था। Read More...