Australia tour
हमें कोहली, पुजारा जैसी बल्लेबाजी करनी होगी : कमिंस
मेलबर्न, 28 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में उनके बल्लेबाजों को भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसी बल्लेबाजी करने की जरूरत है।
भारत ने जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 151 रनों पर ढेर कर दिया।
भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से वह दूसरी पारी में 292 रनों के साथ मैदान पर उतरी थी।
भारत ने हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक अपने पांच विकेट खो दिए हैं और उसके खाते में सिर्फ 54 रन आए हैं। इन पांच विकेटों में से कमिंस ने अकेले चार विकेट लिए।
मैच के बाद कमिंस ने संवाददाताओं से कहा, "यह निश्चित तौर पर अच्छी बात नहीं थी। हमने सोचा था कि हम पहली पारी में अच्छा स्कोर बनाएंगे और मैच में बने रहेंगे। हम उनके हाथ से मैच ले जाना चाहते थे। हमारी टीम का बल्लेबाजी क्रम युवा है और वह काफी मेहनत कर रहे हैं। वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह सिर्फ एक अच्छी पारी की बात है। आज यह नहीं हो सका।"
पुजारा और कोहली ने भारत की पहली पारी में तीसरे विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी की थी।
कमिंस ने कहा, "हमने भारत की पहली पारी में जो देखा वो पुजारा और कोहली का धैर्य, कि किस तरह से उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने दबाव को अच्छे से संभाला क्योंकि इस तरह की विकेट पर स्कोर करना आसान नहीं होता है।"
इस तेज गेंदबाज ने कहा, "आपको बड़ी पारी खेलने के लिए काफी गेंदों का सामना करना पड़ता है। यह शायद उन विकेटों में से है जहां आपको काफी पहले कड़ी मेहनत करनी होगी।"
कमिंस ने इस दौरान माना कि टीम को स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के न होने से नुकसान है।
उन्होंने कहा, "आपके दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के न होने से काफी नुकसान होता है। इस बात का अंदाजा हमें बीते नौ महीनों में चला। दूसरे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। हमें रास्ता निकालना होगा।"
उन्होंने कहा, "यहां हर कोई काबिल है। इन सभी ने इससे निचले स्तर पर अच्छा खेला है। हर खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड में शानदार खेला है।"
Related Cricket News on Australia tour
-
मेलबर्न टेस्ट (दूसरा दिन) : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (रिपोर्ट)
मेलबर्न, 27 दिसम्बर - बीते दो टेस्ट मैचों के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत को पहली पारी ...
-
कमिंस ने जरूरत के समय हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया : फिंच
मेलबर्न, 27 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने गुरुवार को अपनी टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा जरूरत पड़ने पर टीम की मदद ...
-
कोहली को आउट नहीं कर पाने का अफसोस : हेड
मेलबर्न, 26 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट करने का मौका गंवाने पर ...
-
मेलबर्न टेस्ट : चमके मयंक, पुजारा, भारत अच्छी स्थिति में
मेलबर्न, 26 दिसम्बर - भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बुधवार पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ...
-
खुश हूं, लेकिन एकाग्र रहने की जरूरत : मयंक अग्रवाल
मेलबर्न, 26 दिसम्बर - अपने पहले टेस्ट मैच में 76 रनों की पारी खेलने वाले भारत के नए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा है कि वह अपनी पारी से खुश हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शन ...
-
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराएगी टेस्ट सीरीज, इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
22 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, और इस मैच ...
-
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे : हेड
मेलबर्न, 21 दिसम्बर - पर्थ टेस्ट मैच को जीत भारत के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में 1-1 से बराबरी करने के बाद आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड चाहते हैं कि मेजबान टीम बॉक्सिंग डे ...
-
भारत अभी भी टेस्ट सीरीज जीत सकता है : गांगुली
कोलकाता, 21 दिसम्बर - भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार के बावजूद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने का दम रखती ...
-
विराट कोहली एक प्रेरणादायक कप्तान हैं : बुमराह
पर्थ, 16 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक प्रेरणादायक कप्तान हैं। कोहली ने यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट ...
-
सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाकर सचिन से आगे निकले कोहली
पर्थ, 16 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज 25 टेस्ट शतक पूरे करने के मामले में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। कोहली ने पर्थ में आस्ट्रेलिया ...
-
पिच से उछाल प्राप्त करने की कोशिश कर रहा था : विहारी
पर्थ, 14 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हनुमा विहारी ने कहा है कि वाका मैदान पर उनकी कोशिश पिच से उछाल प्राप्त करने की थी। विहारी को वैसे तो एक बल्लेबाज माना ...
-
पर्थ टेस्ट (पहला दिन): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
पर्थ, 14 दिसम्बर - दूसरे और तीसरे सत्र में तीन-तीन विकेट गंवाने के बावजूद आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत के साथ वाका मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म ...
-
पर्थ टेस्ट : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
पर्थ, 14 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने एडिलेड में खेले ...
-
हरी पिच आस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत को ज्यादा मदद करेगी : वॉन
पर्थ, 13 दिसम्बर - इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि पर्थ की हरी पिच आस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत को ज्यादा मदद करेगी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से यहां दूसरा ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08