Australia vs sri lanka 2nd odi
श्रीलंका का ऑस्ट्रेलिया पर क्लीन स्वीप, 174 रनों की रिकॉर्ड जीत के साथ सीरीज 2-0 से अपने नाम
By
Ankit Rana
February 14, 2025 • 16:47 PM View: 899
50 ओवर क्रिकेट की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका ने वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने 174 रनों से जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। यह वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत है।
मेंडिस का शतक, असलंका का धमाका
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। इस शानदार स्कोर की नींव कुसल मेंडिस (101) के बेहतरीन शतक और कप्तान चरिथ असलंका (78) व निशान मदुष्का (51) के अर्धशतकों ने रखी। मेंडिस ने वनडे करियर का पांचवां शतक जड़ा और 11 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। वहीं, असलंका ने लगातार दूसरे वनडे में 50 से अधिक रन बनाए, उन्होंने 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन बनाए।
TAGS
Sri Lanka Vs Australia Australia Biggest ODI Defeat Sri Lanka Wins ODI Series Champions Trophy 2025 Australia Batting Collapse Dunith Wellalage Wanindu Hasaranga Kusal Mendis Charith Asalanka Innings Australia Vs Sri Lanka 2nd ODI
Advertisement
Related Cricket News on Australia vs sri lanka 2nd odi
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 15 Apr 2025 01:08
-
- 11 Apr 2025 01:51
-
- 08 Apr 2025 09:52
-
- 08 Apr 2025 12:32
Advertisement