Advertisement
Babar azam latest news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: मैदान में फ्लॉप चल रहे बाबर आजम ने दिखाई कुकिंग स्किल्स, वायरल हो रहा है वीडियो
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म के लिए बीते कुछ महीने किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। मैदान पर उनका बल्ला नहीं चल रहा है और मैदान के बाहर विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन इसी बीच ईद-उल-फितर के मौके पर वो एक अलग वजह के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। इस समय सोशल मीडिया पर बाबर का ये नया वीडियो काफी धूम मचा रहा है।
दरअसल, बाबर ने बल्ला छोड़कर खाना बनाने वाला चम्मच थामकर फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने घर पर पारंपरिक त्योहार के पकवान बनाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में, 31 साल के बाबर को बड़े ध्यान से सेवइयां और शीर खुरमा बनाते हुए देखा गया। उन्होंने इसे अपनी "ईद की खास मिठाई" बताया और फैंस को मैदान के बाहर अपनी ज़िंदगी की एक झलक दिखाई। Read More...
Related Cricket News for Babar azam latest news - Tesst
क्या ड्रॉप होंगे बाबर आज़म ? पिछली 16 टेस्ट पारियों में नहीं लगा है अर्द्धशतक
बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में बाबर आज़म का बल्ला खामोश रहा। इतना ही नहीं बाबर ने पिछली 16 टेस्ट पारियों में अर्द्धशतक नहीं लगाया है जिसके बाद उनके टीम में बने रहने पर काफी सवाल उठ रहे हैं।
By Shubham Sharma • 1 year ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement