Babar azam promo: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'पाकिस्तान का धुरंधर' बाबर आजम ने छोड़ा PSL 2026 के प्रोमो में कैच तो फैंस ने किया जमकर ट्रोल
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत हो चुकी है और टूर्नामेंट की शुरुआत होते ही बाबर आजम भी सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पाकिस्तान के क्रिकेट स्टार बाबर आज़म को सुर्खियों में ला दिया है। इस वीडियो में पेशावर ज़ल्मी के कप्तान बाबर आज़म को एक कैच छोड़ते हुए दिखाया गया है और यही उनकी ट्रोलिंग का कारण भी बन रहा है।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 सीज़न से पहले एक विज्ञापन शूट के दौरान का है। ये क्लिप अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से शेयर की जा रही है, जिस पर क्रिकेट फैंस के मजेदार रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कई फैंस इस पल को लेकर मीम्स और मज़ेदार कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं। इस वीडियो में कथित तौर पर बाबर को पेशावर ज़ल्मी के एक प्रमोशनल शूट के हिस्से के तौर पर कैच पकड़ने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। Read More...
Related Cricket News for Babar azam promo - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16