Advertisement
Babar bbl: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: BBL डेब्यू पर बुरी तरह फ्लॉप हुए बाबर आज़म, सिर्फ 5 गेंदों में हो गए आउट
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आज़म इन दिनों एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इसकी वजह है उनका ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) में पदार्पण, जिसकी शुरुआत रविवार, 14 दिसंबर को हुई। मौजूदा सीज़न से पहले बाबर ने सिडनी सिक्सर्स के साथ करार किया था और उनके जुड़ने से टूर्नामेंट की लोकप्रियता और भी बढ़ गई।
हालांकि, बाबर आज़म के लिए बिग बैश लीग का पहला मैच बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा। सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वो बेहद सस्ते में पवेलियन लौट गए। बाबर सिर्फ पांच गेंदों का सामना कर सके और महज दो रन बनाकर आउट हो गए। उनका ये आउट होना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। Read More...
Related Cricket News for Babar bbl - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago