Babette de leede out: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'सेर को मिल गया सवा सेर', नंदिनी शर्मा ने दिमाग लगाकर लिया विकेट
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते भारतीय टीम आसान जीत हासिल करने में सफल रही। भारत के लिए नंदिनी शर्मा ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करने के बाद मिडल ओवर्स में भी अच्छा काम किया।
वो नंदिनी ही थी जिन्होंने डच टीम की कप्तान बेबेट डी लीडे को अपना दिमाग लगाकर आउट किया। दरअसल, बेबेट डी लीडे 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रीज़ से बाहर निकलकर नंदिनी को अटैक करने की कोशिश की मगर नंदिनी उनसे एक कदम आगे निकली और जैसे ही उन्होंने बेबेट डी लीडे को क्रीज़ से बाहर निकलते देखा, उन्होंने शॉर्ट बॉल डाल दी जिसके बाद बेबेट डी लीडे गेंद को मिस कर बैठीं और विकेटकीपर ऋचा घोष ने उन्हें स्टंप आउट करके औपचारिकता को पूरा किया। आप इस शानदार गेंद का वीडियो नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Babette de leede out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16