Ban hitting sixes: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड के 234 साल पुराने एक क्रिकेट क्लब ने लिया चौंकाने वाला फैसला, खिलाड़ियों के छक्के मारने पर लगा दिया बैन
क्रिकेट जगत में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इंग्लैंड के सबसे पुराने क्रिकेट क्लबों में से एक ने बल्लेबाजों के छक्के मारने पर बैन लगा दिया है। इंग्लिश क्रिकेट क्लब ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि पड़ोसियों द्वारा उनकी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की गयी थी। इस क्रिकेट क्लब की स्थापना 1790 में हुई थी।
आपको बता दे कि साउथविक और शोरम क्रिकेट क्लब, जो ब्राइटन के पास है, उसके आसपास रहने वाले पड़ोसी क्लब पहुंचे और शिकायत की कि क्रिकेट गेंदें वास्तव में उनके घरों की खिड़कियों, कारों और शेड को नुकसान पहुंचा रही हैं। इस मुद्दे से निपटने के लिए क्लब ने नया नियम बनाया। नए नियम में बताया गया कि यदि खिलाड़ी छक्का मारता है तो कोई रन नहीं दिया जाएगा। यदि खिलाड़ी दूसरा छक्का मारता है तो उसे आउट दे दिया जाएगा। Read More...
Related Cricket News for Ban hitting sixes - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54