Ban vs nz 1st t20
VIDEO: बांग्लादेशी बैटर ने मारा बेहद ही बवाल No Look Six, देखने लायक था 25 साल के Shamim Hossain का स्वैग
Shamim Hossain No Look Six Video: बांग्लादेश के 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ शमीम हुसैन (Shamim Hossain) ने बीते सोमवार, 27 अप्रैल को टी20 सीरीज के पहले मुकाबले (BAN vs NZ 1st ODI) में न्यूजीलैंड के सामने महज़ 13 गेंदों पर 238.46 की तूफानी स्ट्राइक रेट से नाबाद 31 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच शमीम ने एक बेहद ही बवाल नो लुक सिक्स मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, शमीम का ये कमाल का छक्का बांग्लादेश की इनिंग के 16वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ करने आए थे जिन्होंने अपनी चौथी गेंद एक शॉर्ट बॉल डिलीवर की। वो ऐसा करके बांग्लादेश बल्लेबाज़ शमीम हुसैन को सरप्राइज करना चाहते थे, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि 25 साल के शमीम उनकी ऐसी ही किसी गेंद का इंतज़ार कर रहे हैं।
Related Cricket News on Ban vs nz 1st t20
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51