Advertisement
Ban vs pak 1st odi: Cricket News & Match Updates
Advertisement
BAN vs PAK 1st ODI: बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, नाहिद राणा बने जीत के हीरो
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बुधवार (11 मार्च) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.4 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई जवाब में बांग्लादेश ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
बांग्लादेश ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और नाहिद राणा की अगुवाई में उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। पाकिस्तान के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे साहिबजादा फरहान औऱ माज़ सदाक़त ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की लेकिन इसके बाद अगले 73 रन के अंदर सभी 10 विकेट गिर गए। Read More...
Related Cricket News for Ban vs pak 1st odi - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago