Bangladesh australia odi
ICC ODI Rankings: ऑस्ट्रेलिया की टॉप-3 में एंट्री, नंबर वन पर है इस टीम का कब्ज़ा
इंटरनशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे की लेटेस्ट टीम रैंकिंग जारी कर दी है और इसमें ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज़्यादा फ़ायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई टीम रैंकिंग में टॉप तीन में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ तीसरा वनडे जीतकर ना सिर्फ व्हाइटवॉश को टाला बल्कि अपनी रैंकिंग में भी सुधार किया। इस जीत के बाद उनके 2965 पॉइंट्स हो गए हैं और अब उनके पॉइंट्स साउथ अफ़्रीका के 102 पॉइंट्स के बराबर हो गए हैं।
भारतीय टीम 3340 पॉइंट्स और 119 रेटिंग पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर है। इसके अलावा, न्यूज़ीलैंड 3384 पॉइंट्स और 113 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। साथ ही, रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पाकिस्तान है, जो रैंकिंग में और नीचे जा सकता है, क्योंकि आने वाले हफ़्तों में उनका कोई वनडे मैच तय नहीं है और दूसरी टीमों के नतीजों के कारण वो पांचवां स्थान खो सकते हैं।