Advertisement
Bcci naman awards ceremony: Cricket News & Match Updates
Advertisement
हार्दिक पांड्या को कहां से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा? खुद किया खुलासा
BCCI Naman Awards Ceremony: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। आईपीएल 2026 से जुड़े एक इवेंट में दिए एक बयान ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है और उनकी जिंदगी के धार्मिक पक्ष को उजागर किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो मुंबई इंडियंस (एमआई) के कार्यक्रम से जुड़ी एक वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा है कि वह अपनी मंहगी कार में घूमते समय हनुमान चालीसा सुनते हैं। इससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वीडियो में हार्दिक के साथ एमआई के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड भी मौजूद हैं।
वीडियो में हार्दिक कहते हैं, "यह बात कितनी दिलचस्प है कि मेरे पास फेरारी है, और मैं फिर भी कार के अंदर हनुमान चालीसा सुनता हूं। तो यह काफी कूल है। भगवान मुझ पर मेहरबान रहे हैं। मुझे लगता है कि हर कोई मुझसे इस बात पर सहमत होगा कि कोई भी गाना आपको उतनी सकारात्मक ऊर्जा नहीं दे सकता, जितनी हनुमान चालीसा देती है। मैं इस बारे में बिल्कुल साफ हूं।" Read More...
Related Cricket News for Bcci naman awards ceremony - Tesst
बीते 4-5 वर्षों में महिला क्रिकेट में काफी बदलाव आए, जो एक इंसान की वजह से हुआ : मिताली
BCCI Naman Awards Ceremony: भारत की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने हाल ही में हुए सालाना नमन अवॉर्ड समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने के बाद महिला क्रिकेट में बदलाव लाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तारीफ की है।
By IANS News • 4 months ago
भारतीय क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी खुशकिस्मती की बात: राहुल द्रविड़
BCCI Naman Awards Ceremony: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ को रविवार को बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राहुल ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है और भारतीय क्रिकेट का हिस्सा बनना उनके लिए खुशकिस्मती की बात है। द्रविड़ के हेड कोच रहते हुए भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के खिताब को अपने नाम किया था। वहीं, 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था।
By IANS News • 4 months ago
'पहली गेंद मिली तो उड़ा देंगे', नमन अवॉर्ड्स में संजू सैमसन ने सुनाया वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल डेब्यू से जुड़ा किस्सा
BCCI Naman Awards Ceremony: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक समारोह इस बार खास था। इस बार महिला विश्व कप 2025, टी20 विश्व कप 2026 और अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला, भारतीय पुरुष और भारतीय युवा अंडर-19 खिलाड़ियों की टीम मौजूद की।
By IANS News • 4 months ago
भारत भविष्य में और वर्ल्ड कप जीतेगा: संजू सैमसन
BCCI Naman Awards Ceremony: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के हीरो और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे संजू सैमसन ने कहा कि वह आज भी हर सुबह उठकर इस बात पर यकीन नहीं कर पाते कि टीम ने अपनी ही धरती पर यह ट्रॉफी जीती है। हालांकि, उन्हें पूरा यकीन है कि देश में जिस तरह से लगातार नए-नए टैलेंट सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए आने वाले सालों में भारत को और भी कई बार ट्रॉफी जीतने का मौका मिलेगा।
By IANS News • 4 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement