New Delhi: BCCI Naman Awards Ceremony 2026 (Image Source: IANS)
BCCI Naman Awards Ceremony: भारत की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने हाल ही में हुए सालाना नमन अवॉर्ड समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने के बाद महिला क्रिकेट में बदलाव लाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तारीफ की है।
मिताली ने 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उस समय वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्होंने अपने 23 साल के करियर में भारत के लिए 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 मैच खेले।
बीसीसीआई द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में मिताली ने कहा, "मुझे लगता है कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने मेरे करियर में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, सिर्फ मेरे माता-पिता ही नहीं। जाहिर तौर पर मुझे दूसरे कोच, खिलाड़ियों और कई मेंटर्स से भी बहुत सपोर्ट मिला है।"