Bcci
पहले टी-20 में पिच को हेयर ड्रायर से सुखाने के तरीकों से नाखुश हुआ बीसीसीआई
नई दिल्ली, 6 जनवरी| अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच में इस बात की उम्मीद कभी नहीं की जाती कि बारिश के दौरान पिच पर जो कवर डाले गए हों वो फटे हुए हैं और उनसे पानी रिसकर पिच पर पहुंचे, जिसे सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग किया जाए, पर ये सभी नजारे रविवार शाम गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में देखने को मिले जहां भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला पहला टी-20 बारिश और फिर पिच गीली होने के कारण रद्द कर दिया गया।
यह बात बीसीसीआई को पसंद नहीं आई है, जो अब मुख्य क्यूरेटर आशीष भौमिक की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यह पहली बार है और इसका सीधा असर नए राज्य संघ के कम अनुभव पर पड़ेगा। उन्होंने भौमिक और सीईओ राहुल जौहरी पर भी उंगली उठाई है।
उन्होंने कहा, "इस तरह की चीजें होंगी क्योंकि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने के बाद सभी संघों के अधिकारियों के सामने इस तरह की चीजें आएंगी। किसी भी संघ के पास मौका नहीं है कि वो निरंतरता में चीजें को प्लान करे। आज के दौर में पूरे विश्व में हित धारकों के लिए निरंतरता सबसे बड़ी चिंता का विषय है।"
उन्होंने कहा, "संघों को कभी इस तरह के मामले सुलझाने का मौका नहीं दिया गया। मुझे लगता है कि इसके लिए काफी हद तक बीसीसीआई क्यूरेटर और सीईओ को जिम्मेदार ठहराना चाहिए जिनको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए था कि स्टेडियम में बुनियादी जरूरत की चीजें मौजूद हैं।"
एक अन्य अधिकारियों ने प्रशंसकों की निराशा की बात कही जो बाकी का मैदान सूखा होने और सिर्फ पिच गीली होने के कारण निराश लौटे। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर कोई पूर्व अधिकारी, सलाहकार के तौर पर भी उनके साथ होता तो इससे मदद मिलती।
उन्होंने कहा, "सर्वोच्च अदालत के आदेश के कारण हम पूर्व अधिकारियों से सलाह लेने से डरते हैं। कोर्ट ने हालांकि एक आदेश में कहा है कि हम पूर्व अधिकारियों को सलाहकार के तौर पर ले सकते हैं लेकिन हम जोखिम नहीं लेना चाहते। प्रशंसकों ने जो महसूस किया उससे हम निराश हैं। कुछ लोग तो काफी दूर से गुवाहाटी आए थे लेकिन उन्हें कुछ मिला नहीं।"
इस मामले में जब एक पूर्व अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समय के साथ नए अधिकारी सब कुछ सीख जाएंगे।
पूर्व अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमें सौरभ गांगुली के नेतृत्व वाली नए अधिकारियों की टीम पर पूरा भरोसा है। वह सभी संघों के साथ अच्छे से काम करने के लिए जल्द से जल्द कुछ करेंगे ताकि किसी और अन्य स्थल पर प्रशंसकों को इस तरह की चीजों का सामना न करना पड़े।"
जब बीसीसीआई के एक अधिकारी से इस मामले में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि क्रिकेट संचालन क्रिकेट के महाप्रबंधक सबा करीम इस मामले में टिप्पणी करने को लेकर सही शख्स होंगे।
करीम ने इस मामले में आईएएनएस से कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मामले नहीं देखता, लेकिन एक बार जब मुख्य क्येरटर की रिपोर्ट आ जाएगी तभी मैं कुछ कह पाऊंगा।"
Related Cricket News on Bcci
-
एशिया XI - वर्ल्ड XI के बीच मैचों के लिए BCCI द्वारा पाक खिलाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने…
27 दिसंबर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि बांग्लादेश के संस्थापक 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच आयोजित... ...
-
वर्ल्ड XI के खिलाफ टी-20 मैचों में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं होगा एशिया XI का हिस्सा, BCCI की…
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर| बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) बांग्लादेश के संस्थापक और 'बंगबंधू' के नाम से मशहूर शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है और इस अवसर पर वह मार्च में एशिया ...
-
चार टीमों के साथ टूर्नामेंट होने को लेकर इंग्लैंड बोर्ड करेगा बीसीसीआई से बात
कोलकाता, 24 दिसम्बर | इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को कहा है कि उसकी चार देशों के टूर्नामेंट के मुद्दे पर बीसीसीआई से बात हुई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने ईसीबी के हवाले से ...
-
बीसीसीआई ने दिल्ली के इस क्रिकेटर पर लगाया 2 साल का बैन, उम्र के मामले में की थी…
3 दिसंबर,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फर्जी उम्र बताने के मामले में दिल्ली के क्रिकेटर प्रिंस राम निवास यादव पर दो साल का बैन लगा दिया है। जिसके चलते वह 2020-21 और ...
-
सौरव गांगुली ने कहा,पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार समिति की कोई जरूरत नहीं
मुम्बई, 1 दिसम्बर| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की कोई जरूरत नहीं क्योंकि इसकी भूमिका सिर्फ एक या दो मीटिंग्स तक सीमित है। ...
-
बीसीसीआई एजीएम: जय शाह आईसीसी की सीईसी बैठक में लेंगे हिस्सा
मुंबई, 1 दिसम्बर| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अधिकारियों और राज्य संघों के प्रतिनिधियों ने रविवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शिरकत की। बैठक में फैसला ...
-
बीसीसीआई एजीएम : जौहरी का मी टू, करीम के ऐप संभालने पर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली, 30 नवंबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अधिकारी राज्य संघों के प्रतिनिधियों के साथ रविवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हिस्सा लेंगे। इस ...
-
बीसीसीआई की नई सीएसी में हो सकती है कि सचिन, लक्ष्मण की वापसी
कोलकाता, 30 नवंबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) जल्द ही होने वाली है और इसमें कुछ सुधारों को प्रस्तावित किया जाना है। ऐसे में इस मामले से संबंध रखने ...
-
पैर की नो बॉल छूट न जाए, इसके लिए बीसीसीआई कर रही है ऐसा काम !
नई दिल्ली, 29 नवंबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस बात को लेकर काफी प्रयास कर रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में मैदानी अंपायरों को पैर की नो बॉल ...
-
विनोद राय की गलतियों से BCCI को बहुत नुकसान हुआ: अनिरुद्ध चौधरी
नई दिल्ली, 18 नवंबर| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के पूर्व अध्यक्ष विनोद राय को लेकर तल्ख टिप्पणी की है और कहा है कि पूर्व ...
-
राहुल द्रविड़ को हितों के टकराव मुद्दे पर एथिक्स ऑफिसर ने की दी क्लीन चिट
नई दिल्ली, 14 नवंबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल-कम-एथिक्स ऑफिसर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डीके जैन ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को... ...
-
BCCI ट्रेनरों के विरोध से सबा करीम,तूफान घोष की मुश्किलें बढ़ीं
नई दिल्ली, 13 नवंबर | राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनरों के मार्गदर्शन में रिहेबिलिटेशन के लिए खिलाड़ियों द्वारा अनिच्छा जाहिर करने के बाद बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त ट्रेनरों ने सह सचिव जयेश जॉर्ज को ...
-
वेस्टइंडीज में इस मुसीबत फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, BCCI ने तुरंत उठाया कदम
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर| तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने गई भारतीय महिला टीम दैनिक भत्ता न मिलने के कारण वेस्टइंडीज में फंस गई जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ...
-
कुकाबुरा और ड्यूक गेंदों पर फैसला ले सकता है बीसीसीआई
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर| तकनीकी समिति के प्रमुख के रूप में सौरभ गांगुली ने एक बार फिर से घरेलू क्रिकेट में गुलाबी गेंद के साथ खेलने का प्रस्ताव रखा था ताकि खिलाड़ियों को दिन-रात टेस्ट ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago